
जमशेदपुर। शनिवार को प्रगति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बिरसानगर विद्यालय में विधायक निधि द्वारा साइकिल स्टैंड तक जाने वाले पथ पर पेपर ब्लॉग लगाने का कार्य किया गया जिसका उद्घाटन विधायक सरयू राय के द्वारा किया गया। मौके पर विधायक के साथ डॉ. कविता परमार (जिला पार्षद, बागबेडा ),

मंजू सिंह (महिला जिला अध्यक्ष), सुबोध श्रीवास्तव (जिला अध्यक्ष), शंकर कर्मकार (मंडल अध्यक्ष, बिरसानगर), विकास गुप्ता (जिला मंत्री), अभय सिंह (विधायक प्रतिनिधि, टेल्को), इंद्रजीत सिंह (विधायक प्रतिनिधि), अरविंद कुमार सिंह (संकुल संयोजक), रंजय कुमार राय (संकुल प्रमुख), विद्यालय के संरक्षक मनोज लकड़ा, सचिव अरविंद पाण्डेय, कोषाध्यक्ष गौतम भट्टाचार्य और प्रधानाचार्य अभिलाष गिरी मौजूद रहे। ।सभी आगंतुक अतिथियों ने भारत माता के तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलन किया और नारियल फोड़ा। तत्पश्चात प्रधानाचार्य ने अतिथियों का ससम्मान परिचय कराया। विधायक ने भैया/बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि शिशु विद्या मंदिर विद्यालय अपने बच्चों को देश की संस्कृति और संस्कार से जोड़कर रखता है। जिस परिवार, समाज या देश में संस्कृति और संस्कार का लोप होता है उसका विनाश निश्चित है इसलिए हम अपने जड़ को मजबूत कर देश को सुदृढ़ करें और यह कार्य शिशु विद्या मंदिर बखुबी निभा रहा है। विधायक जी विद्यालय व्यवस्था से बहुत प्रसन्न हुए और आगे भी अपना सहयोग बनाए रखने का वादा किए।
