
जमशेदपुर। साकची बाजार के झंडा चौक में स्थित कपड़ों की दुनिया में एक विश्वसनीय और पुरानी 59 नंबर दुकान माधुरी है, जो पिछले 60 वर्षों से ग्राहकों की सेवा कर रही है। इस प्रतिष्ठान की सबसे बड़ी विशेषता है कि यहां सभी प्रकार के साइज में कपड़े उपलब्ध हैं, जो अन्यत्र मुश्किल से मिलते हैं। दुकान में बुटीक टेस्ट गाउन, फ्रॉक, और खासतौर पर बड़े साइज जैसे एम से लेकर 8 एक्सएल तक के कपड़े यहां मिलते हैं। इस संबंध में दुकान माधुरी के प्रोपराइटर राजेश अग्रवाल ने बताया कि हमारे यहां ग्राहकों के लिए ग्राहक देवो भव की भावना से काम किया जाता है, जो पिछले 60 सालों से इस दुकान की पहचान रही है। इस दुकान में लहंगे, फैंसी कुर्तियां, क्रॉप टॉप, आलिया और नायरा स्टाइल के पाकिस्तानी सूट जैसी नवीनतम फैशन वस्त्रों का एक बड़ा संग्रह उचित मूल्य पर उपलब्ध है। सभी प्रकार के साइज में उपलब्ध वस्त्रों के अलावा यहां खासियत यह भी है कि ग्राहक को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के सभी फिटिंग मुफ्त में किए जाते हैं, और तुरंत हाथों-हाथ सेवा दी जाती है। कॉट सेट मात्र 690 रूपये में और अर्गांजा 3 पीस मात्र 790 रूपये में उपलब्ध हैं। इस प्रतिष्ठान की ओर से यह दावा किया जाता है कि यहां मिलने वाली वी नेक कुर्ती और पूजा कलेक्शन को जमशेदपुर में कहीं और नहीं पाया जा सकता। यह साकची बाजार की एकमात्र थोक दरों वाली दुकान है, जो गुणवत्ता और उचित मूल्य का अनूठा संयोजन प्रदान करती है। ग्राहकों को एक बार यहां आकर खरीदारी का अनुभव अवश्य करना चाहिए।
