
नोवामुंडी,संवाददाता,29 सितम्बर: कोटगढ चौक से प्रोजेक्ट बालिका उच्च विधालय तक 1 किमी मिट्टी मोरूम सडक की मरम्मती ग्रामीणों ने रविवार को श्रम दान कर किया. मरम्मती कार्य कोटगढ ग्राम पंचायत के मुखिया बामिया चाम्पिया और जस्बीर चाम्पिया के संयुक्त नेतृत्व में कराया गया. मालुम हो कि यह सडक न केवल बालिका उच्च विधालय तक जाती है,बल्कि कई गाँवों के ग्रामीण प्रसव कराने के लिये गर्भवती महिलाओं को लेकर प्रसव केंद्र में जाते हैं. इतना ही नहीं, इसी मार्ग से होकर इलाज करने के लिये पुष्पा मेडिकल और महतो मेडिकल भी जाते हैं. और तो और, कोटगढ सप्ताहिक बाजार भी लोग इसी सडक से आते जाते हैं.
