
नोवामुंडी:नोवामुंडी के डीवीसी डूकासाई में गुरूवार को झामुमो के कार्यकर्ताओं ने प्रखंड अध्यक्ष चुमनलाल लागुरी की अध्यक्षता में आपातकालिन बैठक की. बैठक में आगामी 29 सितम्वर को मंईयाँ सम्मान यात्रा के दौरान नोवामुंडी आगमन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की धर्मपत्नी सह विधायक कल्पना सोरेन,मंत्री दीपिका पांडे सिंह,मंत्री बेबी देवी और सांसद महुआ माझी का कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी स्वागत किया जायेगा. बैठक में जिप अध्यक्ष सह सीनियर नेत्री लक्ष्मी सुरेन मुख्य रूप से मौजूद थी. इस दौरान मंईयाँ सम्मान यात्रा कार्य क्रम को सफल बनाने को लेकर विचार विमर्श किया गया. मंईया सम्मान यात्रा के दौरान यहाँ पहुँचने पर जिला परिषद चेयरमैन सुश्री लक्ष्मी सुरेन की अगुवाई में रोड शो आयोजित किया जायेगा. जिसमें जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष चुमुन्नलाल लागुरी, प्रखंड सचिव मनोज लागुरी,जेएमएम के वरिष्ठ कार्यकर्ता रिमू बहादुर, किरीबुरू पंचायत के मुखिया सुमन मुंडू,कादाजामदा के मुखिया हीरा मोहन पुरती गोवर्दन चौरसिया, शंकर बोबोंगा, मोo तबारक, कपलेश्वर डोंगो, आलोक टोपनो,सलीमo रोशन तिर्की, बामिया मांझी,और वार्ड सदस्य किरीबुरु सन्नी हेस्सा खास भूमिका अदा करेंगे.
