
नोवामुंडी,11 सितम्वर (रिपोर्टर) नोवामुंडी में स्थित कल्याण मंडप में भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा स्तरीय संगठनात्मक बैठक हुई,जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश कार्य समिति के सदस्य दुर्ग विजय सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा मुख्य रूप से मौजूद थे. बैठक में पार्टी के संगठन,जनाधार तथा आसन्न विधान सभा चुनाव को हर हाल में फतह करने के लिए आवश्यक रणनीति को लेकर चर्चा की गई. काफी विमर्श के बाद आसन्न विधान सभा चुनाव के लिए मन पसंद प्रत्याशियों के चयन के लिए गुप्त मतदान कराया गया.

जिसमें हाईकमान से 135 कार्यकर्ताओं की सूची भेजी गयी थी. लगभग 125 कार्यकर्ताओं ने चुनाव पर्यवेक्षक सह सांसद बी डी राम के देख रेख में मतदान किये. पर्यवेक्षक ने मत पेटी को मतदान के बाद प्रदेश मुख्यालय राँची ले गये. मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष विपिन पुरती, गोविंद पाठक, एस टी मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य मंगल सिंह गिलुवा,

एस सी मोर्चा के जिला अध्यक्ष शंभु हाजरा, नोवामुंडी मंडल प्रभारी धीरज सिंह,नोवामुडी मंडल अध्यक्ष चंद्र मोहन गोप, जगन्नाथपुर मंडल अध्यक्ष राई भूमिज, सारंडा मंडल अध्यक्ष मधुसूदन तुविड, मंडल के पदाधिकारीगण एवं सदस्य जिला के सदस्य,मोर्चा के अध्यक्ष एवं महामंत्री पंचायत के प्रभारी, पंचायत संयोजक, सह-संयोजक समेत काफी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे.
