
आज दिनांक : 02/09/2024, सोमवार को ‘तुलसी भवन, बिस्टूपुर’ में ‘तुलसी जयंती’ के अवसर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में विजेता भैया/बहनों को वंदना स्थल पर पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि शिवनंदन कुमार एवं हरिहर राय चौहान (साहित्यकार, तुलसी भवन), अजय प्रजापति (विद्यालय समिति सदस्य एवं सह साहित्यकार तुलसी भवन) एवं प्रधानाचार्य अभिलाष गिरी ने वंदना स्थल पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्जन कर किया। वंदना के पश्चात प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। ‘माता शबरी रूप सज्जा’ में कक्षा चतुर्थ ‘अ’ की बहन संचिता नायक, ‘श्री हनुमान चालीसा पाठ ‘ में कक्षा तृतीय ‘ब’ के भैया राजवीर पासवान, ‘निबंध प्रतियोगिता’ में कक्षा नवम ‘अ’ की बहन यामिनी कुमारी को सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त ‘अनपति देवी स. शि. वि. मं. फुसरो’ विद्यालय में 31 से 1 सितम्बर को आयोजित ‘प्रांतीय संस्कृति महोत्सव’ में अपने विद्यालय से अंग्रेजी की आचार्या रिंकू दीदी ने पत्र वाचन में भाग लिया था, उन्हें भी ‘विजयोपहार’ से सम्मानित किया गया। आगंतुक अतिथियों ने भैया/बहनों का मार्गदर्शन किया और अपने धर्म एवं संस्कृत का सम्मान करने को कहा।
