
नोआमुंडी डीवीसी जगरनाथ मन्दिर ,थाना कैंपस और मां काली मंदिर के प्रांगण में बड़े ही धूमधाम और हर्षउल्लास के साथ भगवान श्री कृष्ण का छठी उत्सव मनाया गया। छठी महोत्सव को लेकर पूरे मन्दिर परिसर को रंग बिरंगे फूलों और झालरों से सजाया गया था।। पूरा मंदिर लाइट से जगमगा रहा था ।

बताते चले कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी के छठे दिन इस उत्सव को मनाने की परंपरा है श्री कृष्ण और राधा रानी के रूप में आए बाल कलाकारों ने अपनी कला से सभी भक्तो का मन मोह लिया। महिलाएं छठी का गीत गाते हुए बाल रूप में आए श्री कृष्ण और राधा रानी के साथ नृत्य करती हुई नजर आई ।मंदिर कमिटी की ओर से भजन कीर्तन कार्यक्रम रखा गया था।

स्थानीय कलाकारों के द्वारा काफी सुंदर भजन की प्रस्तुति की गई। भजन कीर्तन के बाद भगवन श्री कृष्ण की विधिवत पूजा अर्चना के बाद भगवान श्री कृष्ण महा आरती की गईं और सभी प्रभु के भक्तो के बीच महा प्रसाद पुड़ी,सब्जी,और हलवा का वितरण किया गया। भक्तों की भारी भीड़ मंदिर परिसर में देखने को मिली। सबने बारी बारी से लाइन लगाकर प्रभु के महा प्रसाद का आनंद लिया ।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में नोआमुंडी डीवीसी मंदिर के कमिटी के सभी सदस्यों का अतुलनीय योगदान रहा ।आज के श्री कृष्ण जन्माष्टमी छठी महोसव कार्यक्रम में मुख्य रूप से डीवीसी जगरनाथ मंदिर के पुजारी जयराम मिश्रा, मंदिर के सेकेट्री साधु सिंह, घनश्याम मिश्रा, हिमांशु मिश्रा, दर्शन मतवाल, प्रदीप वर्मा,संतोष, गौतम पोद्दार , रीतेश्वर प्रसाद, वीर करुवा,सोनी वर्मा, अर्चना मिश्रा,प्रीतम सिंह,ऋतु देवी,समाज सेवी आनंद सिंह,रवि शर्मा, सिंगर दुबे जी, और काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हुए थे।
