
नोवामुंडी:प्रखंड परिसर में रविवार को आपकी योजना,आपकी सरकार, आप के द्वार कार्यक्रम आयोजित किया गया.कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य चेयर मेन सुश्री लक्ष्मी सुरेन, बीडीओ अनुज बांडो, महूदी पंचायत की मुखिया लक्ष्मी देवी, बालीझरन पंचायत के मुखिया रवि सामड,और डूकासाई के मुंडा घासोवा बरजो के द्वारा संयुक्त रूप से लिया गया.

कार्यक्रम में महूदी पंचायत और बालीझरन पंचायत के ग्रामीणों की भारी भीड़ मूसलाधार बारिश में भी उमड़ी थी. शिविर में अबुआ आवास के लिए 103 लाभूकों ने आवेदन फॉर्म जमा किया. पेंशन योजना के लिए 29 लोगो ने आवेदन किए और राशनकार्ड के लिए 35, बिजली का नये कनेक्शन के लिए 11, पशुपालन गाय के लिए एक आवेदन जमा किये गये.

वहीं, 14 लोगों के बीच दवा वितरण किये गये. इधर, सोलर जलमीनार के लिए 1 आवेदन, शौचालय के लिए 1 आवेदन जमा हुये. आय,जाति व आवासीय प्रमाण पत्र के लिये 10 लोगो ने आवेदन दिया. साथ ही, महिला समूह लाभुकों के बीच 19 लाख 50 हजार रूपये का चेक दिया गया. महिला समूह के 10 दीदियों को आईडी कार्ड भी दिया गया. जेएमएम योजना के लिए 30 लाभुकों ने आवेदन दिया और सावित्री बाई फूले योजना के लिए 3 लाभुकों ने आवेदन किया.

स्वास्थ विभाग की ओर से 55 लोगों के बीच दवा का वितरण किया गया. शिविर में मुख्य रूप से जिला परिषद चेयरमैन सुश्री लक्ष्मी सुरेन, बीडीओ अनूज बांडो, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी रवींद्र कुमार सिंह देव, मुंडा घासोवा बारजो, मुखिया लक्ष्मी देवी, मुखिया रवि सामड, उप मुखिया संगीता लकड़ा, उप मुखिया रेणु देवी, सोनू हरी बैंस, वार्ड सदस्य ज्यो,संगीता लकड़ा, उप मुखिया रेणु देवी, सोनू हरी बैंस, वार्ड सदस्य ज्योति दास, जयंती दास, भाग्यश्री टूटी, पंचायत सचिव सुखलाल बोदरा, माधव कांडुलना, जगनाथ महतो, जेई राहुल कुमार,

कौशल कुमार, शिवांगी बक्ति,अंचल राजस्व उप निरीक्षक लखींद्र कुमार, पशुपालन से डॉक्टर विकाश कुमार, विश्व प्रसाद सिंह, टीएसएफ से हेमी नायक, हेल्थ विभाग से डॉक्टर नागमणि बेहरा, सी एच ओ उर्मिला कुमारी, एमपीडब्ल्यू कैरा लागुरी, विष्णु सरदार,और जेएसएलपीएस समूह के सभी सद्स्य मौजूद थे.
