##VIDEO

कांड्रा के भट्टी गली के समीप बने ग्राम देवता की पूजा अर्चना धूमधाम से ग्राम वासियों ने आयोजित की.इस मौके पर समाज सेवी लालबाबू महतो ने बताया कि गांव में सुख शांति समृद्धि के लिए प्रत्येक वर्ष ग्राम देवता की पूजा की जाती है. जिसमें ग्राम देवता को बकरे की बलि देते हैं. उन्होंने बताया कि अपने क्षेत्र में सुख और शांति बने रहे इसलिए ग्राम देवता की पूजा की जाती है

.
वहीं ग्रामीणों ने बताया कि यह पूजा ग्राम वासियों के धान रोपाई से पूर्व की जाती है. ऐसी मान्यता है कि ग्राम देवता कि पूजा करने से अच्छी बारिश व अच्छी फसल होने की संभावना रहती है.इस बीच पुजारी जोधराय महतो ने बताया कि ग्राम पूजा कई दशकों से की जा रही है.खेती करने वाले लोगों के लिए यह पूजा बेहद महत्व रखती है. इसमें ऐसी मान्यता है कि जो भी किसान खेती करते हैं खेती से पूर्व ग्राम देवता की पूजा आराधना करते हैं.

ऐसी भी मान्यता है कि जो भी भक्त पूजा के दौरान श्रद्धा भक्ति भाव से पूजा अर्चना कर जो भी मन्नते मांगते हैं पूर्ण रूप से पूरी होती है और पूरे होने पर बकरे की बलि देते हैं.मौके पर मुख्य रूप से समाजसेवी लाल बाबू महतो, कांड्रा पंचायत के पूर्व मुखिया सह पूर्व पंचायत समिति सदस्य होनी सिंह मुंडा, समाजसेवी जयपाल यादव ,रोशन साव,वीरू घटवारी,राजू प्रसाद,बाबू सरदार,मनोज रजक,प्रेम रजक, दशरथ रजक,मनीष प्रसाद उपस्थित रहे.
