
जोड़ापोखर: श्री श्री दुर्गा पूजा समिति, जोड़ापोखर की ओर से महाष्टमी के पावन अवसर पर समिति के संस्थापक एवं संस्थापक सदस्यों तथा उनके परिजनों को सम्मानित किया गया।उल्लेखनीय है कि समिति की स्थापना वर्ष 1973 में स्वर्गीय महावीर गोप के नेतृत्व में हुई थी। तब से समिति निरंतर श्रद्धा, समर्पण और सामाजिक एकता के साथ दुर्गा पूजा का आयोजन करती आ रही है।इस अवसर पर समिति ने संस्थापकों के योगदान को याद करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।वर्त्तमान दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष रघुनाथ गोप एवं सदस्यों ने कहा कि संस्थापकों का त्याग और समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

उनका सम्मान करना समिति के गौरवशाली इतिहास और परंपरा के प्रति सम्मान प्रकट करना है।श्री श्री दुर्गा पूजा समिति, जोड़ापोखर ने संस्थापक सदस्यों एवं उनके परिजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।
