
जमशेदपुर। बिष्टुपुर राजस्थान भवन में शहर की धार्मिक संस्था श्री महासर माता परिवार जमशेदपुर (कोल्हान) द्धारा कुलदेवी महासर माता का 50वां मासिक कीर्तन उत्सव धूमधाम से मनाया गया। साथ ही नौ कन्या का पूजन, डांडिया रास, चूनड़ी उत्सव का आयोजन भी किया गया। यजमान साक्षी-परिचय भालोटिया ने पूजा की और पंडित रामजी पारिक ने पूजा करायी। स्थानीय भजन गायक महावीर अग्रवाल, मनोज पारीक, जुगल शर्मा एवं कुसुम अग्रवाल द्धारा भजनों के माध्यम से कुलदेवी का गुणगान किया गया। श्री गणेश वंदना से भजनों का शुभारंभ हुआ। भजन गायकों ने मइया ने दरबार लगाया दर्शन तो कर लेन दे…., महासर वाली मैया लगे है मुझको जान से प्यारी…, आज मेरी मइया को किसने सजाया…, पंखिड़ा तू उड़ के जाना पावागढ़ रे…, घर में पधारो मैया रानी मेरे घर में पधारो…, जन्म जन्म का साथ है हमारा तुम्हारा…, महासर जाके मइया मेरी मौज हो गई…आदि भजनो की प्रस्तुति से पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा।

कीर्तन शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक चला। इसके बाद आरती और प्रसाद का वितरण हुआ। इसे सफल बनाने में प्रमुख रूप से दीपक भालोटिया, राजेश पसारी, प्रदीप मित्तल, टोनी भालोटिया, गणेश भालोटिया, संजय पालसानिया, शिव सिंघानिया, कृष्णा भालोटिया, अनिल अग्रवाल, मंजु भोलाटिया, संगीता मित्तल, संगीता भोलाटिया, डोली मित्तल आदि का योगदान रहा। भक्तों ने कुलदेवी के श्रीचरणों में अपनी हाजरी लगाकर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।

