
कांड्रा। दुर्गापूजा के पावन अवसर पर कांड्रा-चौका मुख्य मार्ग स्थित डोकाकुली बस्ती में कांड्रा ओवरब्रिज से पहले सड़क किनारे आज ही संध्या 7 बजे से डांडिया कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें प्रवेश शुल्क मात्र 199 रुपये निर्धारित किया गया है। आयोजन को लेकर ऋतु प्रसाद, पिंकी सरदार और मीनाक्षी आचार्य तैयारियों में जोर-शोर से जुटी हुई हैं। आयोजकों के अनुसार, कांड्रा में पहली बार डांडिया कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसे लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह है।
कार्यक्रम में शामिल होकर लोग डांडिया की धुन पर झूमने और दुर्गापूजा के उत्सव का आनंद उठाने का अवसर पा सकेंगे।
