
जमशेदपुर। रॉक गार्डन वेलफेयर एंड कल्चरल एसोसिएशन, श्रीनाथ रॉक गार्डन, टेल्को द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन पूर्वी जमशेदपुर की माननीय सांसद के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ। इस अवसर पर पूरे परिसर में भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण रहा।कार्यक्रम के दौरान माननीय सांसद ने सोसाइटी के वरिष्ठ नागरिकों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।

इस सम्मान समारोह का उद्देश्य समाज के वरिष्ठजनों के प्रति आदर, कृतज्ञता एवं सम्मान प्रकट करना था। वरिष्ठ नागरिक समाज की धरोहर हैं और उनके अनुभव, संस्कार एवं मार्गदर्शन नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।एसोसिएशन की ओर से माननीय सांसद का आभार व्यक्त किया गया।


साथ ही, दुर्गा पूजा के इस पावन अवसर पर समाज में आपसी सौहार्द, एकता, भाईचारे एवं सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत बनाने का संदेश दिया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने में एसोसिएशन के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं सोसाइटी के निवासियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
