
कांड्रा। कांड्रा-चौका मुख्य मार्ग पर कांड्रा ओवरब्रिज के समीप देर रात एक अनियंत्रित ट्रक सड़क के बीच बने डिवाइडर को तोड़ते हुए घुस गया। दुर्घटना में डिवाइडर के साथ उस पर लगा यातायात नियमों से संबंधित लोहे का बोर्ड भी क्षतिग्रस्त हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक चांडिल की ओर से आ रहा था। कांड्रा ओवरब्रिज पार करने के बाद ट्रक अनियंत्रित हो गया और सड़क के बीच बने डिवाइडर से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि डिवाइडर टूट गया और उस पर लगा लोहे का ट्रैफिक बोर्ड भी क्षतिग्रस्त हो गया।घटना की जानकारी मिलते ही कांड्रा पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल ट्रक के अनियंत्रित होने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
