
जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय बिष्टुपुर तिलक पुस्तकालय में बीजेपी के गुंडे कार्यकर्ताओं द्वारा पत्थर और डंडे चलाने के दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी मनोज कुमार उपाध्याय के सर में गंभीर चोट आई है जो उन्हें टीएम अस्पताल में भर्ती किया गया था आज उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी जिला कांग्रेस के तमाम पदाधिकारी उनके आवास रोड नंबर 7 मकान नंबर 13 सिदगोड़ा उनके हाल-चाल लेने के लिए पहुंचे तमाम पदाधिकारी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनोज कुमार उपाध्याय जी को हर संभव मदद देने के लिए कहा आज रात हाल-चाल लेने के लिए मौलाना अंसार खान, राज किशोर यादव, रामलाल पासवान, अतुल गुप्ता, जसबीर सिंह पद्री, जसवंत सिंह जसी,सुखदेव सिंह माली, गुरदेव सिंह काके, सुभाश उपाध्याय, देवशरण सिंह, जसबीर सिंह गिल, फोटोग्राफर मोहम्मद हसन पहुंचे।
