
जमशेदपुर। नवरात्रि के पावन अवसर पर गायक, संगीतकार एवं निर्माता चंचल गोस्वामी के दो देवी गीत प्रतिष्ठित संगीत कंपनी टी-सीरीज के आधिकारिक चैनल टी-सीरीज रीजनल पर रिलीज हो चुके हैं। इनमें ‘मां का सजा है दरबार’ और ‘मैया की चुनरी है लाल’ शामिल हैं। दोनों गीतों के रिलीज होने से भक्ति संगीत प्रेमियों में उत्साह है। मां की भक्ति और श्रद्धा को समर्पित गीत ‘मां का सजा है दरबार’ 11 अक्टूबर 2026 को रिलीज हुआ। इस गीत के निर्माता, गायक और संगीतकार चंचल गोस्वामी हैं। इसके बोल चंचल गोस्वामी और दलजीत परवाना ने लिखे हैं। वीडियो का निर्देशन सूरज चौधरी ने किया है, जबकि सिनेमेटोग्राफी की जिम्मेदारी समीर गुप्ता और सावन चौधरी ने निभाई है।

वीडियो का निर्माण गायत्री स्टूडियो ने किया है, जिसमें श्याम शक्ति प्रोडक्शन की टीम का भी सहयोग रहा है।
वहीं, दूसरा देवी गीत ‘मैया की चुनरी है लाल’ 12 अक्टूबर 2026 को टी-सीरीज रीजनल के आधिकारिक चैनल पर रिलीज हुआ। दोनों गीतों में मां दुर्गा के प्रति भक्ति और श्रद्धा की भावना को प्रस्तुत किया गया है। नवरात्रि के दौरान इन गीतों के माध्यम से भक्तों को मां की आराधना और भक्ति संगीत का आनंद लेने का अवसर मिल रहा है।

दोनों गीतों के निर्माण और रिलीज में सहयोग के लिए चंचल गोस्वामी ने टी-सीरीज के संजीव पांडेय, अशोक भैया, एन. आकाश मूर्ति, कंचन जी, राजू मित्रा, संस्थापक — Jharkhand National Film Festival (JNFF) एवं Mitra Productions,

और जॉय सहित अन्य सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया है। चंचल गोस्वामी के इन दोनों देवी गीतों को लेकर संगीत प्रेमियों में उत्साह देखा जा रहा है।
