
जमशेदपुर:प्रिवेंशन ऑफ़ क्रुएलिटी एनिमल्स एंड प्लांट्स ,आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल, इंगा हेल्थ फाउंडेशन एवम ऑपरेशन स्माइल के प्रयास से कटे होंठ और तालु विकृति वाले बच्चों एवं बड़ों का चिन्हित करने के लिए प्रचार प्रसार किया गया । 4 रोगी ही चिन्हित हो पाए और एक बच्चे आदित्यपुर से तालु कटा चिह्नित हो पाए। 27 अक्टूबर को दुर्गापुर में होगा ऑपरेशन ।प्रत्येक मरीज के साथ दो परिवार वाले जाएंगे उन लोगों को दुर्गापुर आईक्यू सिटी नारायण मल्टीस्पेशलिटी पश्चिम बंगाल के द फ्यूचर ऑफ स्माइल मिशन अस्पताल ले जाया जायेगा चारों बच्चों का निशुल्क सर्जरी किया जायेगा ।
दुर्गापुर आई क्यू मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के पेशेंट कोऑर्डिनेटर अपूर्व मंडल ने कहा कटे होंठ और तालू विकास के दौरान चेहरे के ऊतकों के ठीक से नहीं जुड़ने के कारण होता है यह एक प्रकार का जन्मगत दोष है गर्भावस्था के दौरान धूम्रपान, बहुत कम उम्र में एवं अधिक उम्र मे माँ बनना , गर्भावस्था के समय में कुपोषण के शिकार इत्यादि कारण है ।कटे हुए वोट एवं तालु का सर्जरी चिकित्सा के द्वारा सफल इलाज संभव है।
