
जमशेदपुर।झारखंड मुक्ति मोर्चा पूर्वी सिंहभूम जिला समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन की अध्यक्षता में जिला कार्यालय साकची में आयोजित की गई। इस बैठक में(विशेष गहन पुनरीक्षण) SIR में BLA- 2 के नियुक्ति एवं संबंधित कार्यों के पर्यवेक्षण के लिए जिले के विधानसभावार नियुक्त किए गए BLA-1 उपस्थित थे। इस अवसर पर झामुमो केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा निर्दिष्ट कुछेक महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर उपलब्ध करवाए जाने वाले आंकड़ों की उपलब्धता जल्द सुनिश्चित किए जाने पर विचार विमर्श किया गया।
बैठक में आगामी 10 अक्टूबर तक जिला अध्यक्ष को उपलब्ध करवाए जाने वाले प्रमुख विवरणों में फार्म 6 द्वारा मतदाता सूची में अब तक जोड़े जाने के लिए जिले के विधानसभावार किए गए कुल आवेदन और उसकी अद्यतन स्थिति, BLO द्वारा फार्म न स्वीकार करने,फार्म जमा किए जाने के बाद पावती न देने पक्षपातपूर्ण रवैये की विशिष्ट शिकायतें उनके बूथ संख्या सहित, फर्जी, दोहरी प्रविष्टियों अथवा बाहरी व्यक्तियों के अवैध पंजीकरण से संबंधित तथ्यों उनके विरुद्ध किए गए प्रशासनिक कार्रवाई, वैध मतदाताओं के नाम बिना किसी ठोस कारणों के हटाए जाने की स्थिति और उसके विरुद्ध किए गए शिकायतों तथा फार्म 7 के गलत प्रयोग विपक्षी पार्टीयों द्वारा किए जाने और उसके विरुद्ध किए गए शिकायतों इत्यादि का विवरण समेत अन्य प्रमुख तथ्य उपलब्ध करवाए जाने है, ये आकड़े पूर्ण सूचियों के साथ केंद्रीय नेतृत्व को जिला अध्यक्ष द्वारा जल्द से जल्द सुपर्द कर दिया जाएगा। इस अवसर पर झामुमो जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन ने झामुमो के SIR के प्रति पूर्ण सजग रहने एवं किसी भी योग्य मतदाता का नाम सूची से न कटने देने के अपने संकल्प को दोहराया है।
इस बैठक में जुगसलाई विधानसभा के BLA- 1 पलटन मुर्मू,पोटका विधानसभा के BLA -1 आकाश सरदार, जमशेदपुर पूर्वी BLA -1 राजा सिंह,जमशेदपुर पश्चिम BLA -1 चंद्रशेखर महतो समेत प्रीतम हेंब्रम,खुद्दू उराव,अभय पाण्डेय,सुशील हेंब्रम,समेत अन्य प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।
