
मझगांव। प्रखंड मझगांव अंतर्गत कुमारडीह (मुरसाई) में नव युवक संघ की ओर से आयोजित द्विदिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन समारोह उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। समापन समारोह में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मधु कोड़ा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उनके आगमन से आयोजन समिति के सदस्यों एवं स्थानीय खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला।कार्यक्रम में मुख्य रूप से भूषण पाठ पिंगुवा, निरंजन गौड़, अशोक पिंगुवा, केशव चन्द्र गोप, संतोष सिंह,

जाम्बीरा तिरिया और सुनील तिरिया उपस्थित रहे। सभी अतिथियों की उपस्थिति में टूर्नामेंट का समापन किया गया।फुटबॉल टूर्नामेंट के सफल आयोजन में नव युवक संघ के अध्यक्ष चन्द्र मोहन पाट पिंगुवा और संरक्षक रोबट पिंगुवा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इनके साथ हरिश पाट पिंगुवा, संजीव कुमार गोप, सनातन पाट पिंगुवा, सन्नी पाट पिंगुवा, अशोक पाट पिंगुवा सहित पूरी आयोजन टीम ने सराहनीय योगदान दिया।

इस टूर्नामेंट के आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में फुटबॉल खेल को बढ़ावा देना तथा स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना रहा। ऐसे खेल आयोजनों से युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और आपसी सहयोग की भावना को प्रोत्साहन मिलता है। स्थानीय स्तर पर फुटबॉल प्रतियोगिताएं ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मंच प्रदान करती हैं।नव युवक संघ एवं आयोजन समिति के सदस्यों के सहयोग से द्विदिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
