
देश के महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की जयंती के पावन अवसर पर समाजसेवीका चरणजीत कौर भाटिया एवं स्त्री सत्संग सभा की चेयरमैन कमलजीत कौर ने सदस्यों संग उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।चरणजीत कौर भाटिया ने शहीद भगत सिंह की भव्य आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उनके चरणों में नमन किया,चरणजीत कौर भाटिया ने कहा, “शहीद भगत सिंह महज एक नाम नहीं, बल्कि देशप्रेम, राष्ट्रनिष्ठा और क्रांति की एक जलती हुई मशाल हैं।अल्पायु में देश की आजादी के लिए हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूमने वाले वीर सपूत का बलिदान सदियों तक आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करता रहेगा। वही सेंट्रल स्त्री सत्संग सभा की चेयरमैन कमलजीत कौर ने कहा कि आज के युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण और सामाजिक कल्याण के कार्यों में बढ़-चढ़कर योगदान देना चाहिए।”इस अवसर पर ‘इंकलाब जिंदाबाद’ और ‘शहीद भगत सिंह अमर रहें’ के नारे भी लगाए गए। कार्यक्रम के दौरान देश की एकता, अखंडता और शहीदों के सपनों का भारत बनाने का संकल्प भी लिया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से झामुमो के संगठन सचिव नासिर खान,नामदा बस्ती स्त्री सत्संग सभा की प्रधान बलविंदर कौर,गुरप्रीत कौर आशा,जसबीर कौर,मंजीत कौर बेबी, खुदू उरांव मौजूद रहे
