
कांड्रा। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के अवसर पर शनिवार सुबह 8 बजे कांड्रा बाजार स्थित नीलकंठ बाबा प्रांगण में जय शनिदेव पावन धाम के तत्वावधान में सत्यनारायण कथा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का नेतृत्व समाजसेवी रोशन प्रसाद साव करेंगे।वहीं प्रत्येक शनिवार की तरह इस शनिवार भी शाम 6 बजे आरती का आयोजन होगा। आरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया जाएगा। समाजसेवी रोशन प्रसाद साव के सहयोग से प्रत्येक शनिवार भक्तों के बीच खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया जाता है।आयोजकों ने श्रद्धालुओं से सत्यनारायण कथा एवं आरती में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।
