
प्रतिनिधि, नोवामुंडी खदान श्रमिकों के स्वास्थ्य और उनके बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को लेकर कल्याण विभाग की ओर से पहल की गई. टाटा स्टील स्पोर्ट्स नोवामुंडी में स्वास्थ्य सह छात्रवृत्ति योजना जागरूकता शिविर आयोजित किया गया.माइंस प्रबंधन के सहयोग से आयोजित शिविर में श्रमिकों एवं उनके आश्रितों की स्वास्थ्य जांच के साथ उन्हें छात्रवृत्ति योजना की विस्तृत जानकारी दी गई।शिविर में मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. बिनोद कुमार, श्रम कल्याण संगठन, बड़ाजामदा के कल्याण प्रशासक उदयशंकर कुमार सहित उनकी टीम ने स्वास्थ्य जांच की.इस दौरान कुल 98 खदान श्रमिकों एवं उनके आश्रितों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया

.जांच के उपरांत आवश्यकता के अनुसार लाभार्थियों के बीच दवाइयों का वितरण भी किया गया।वहीं, शिविर में श्रमिकों एवं उनके आश्रितों को छात्रवृत्ति योजना के प्रति जागरूक करते हुए योजना की पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी गई. अधिकारियों ने श्रमिक परिवारों से पात्र बच्चों को योजना का लाभ दिलाने की अपील की.अधिकारियों ने बताया कि स्वास्थ्य सह छात्रवृत्ति जागरूकता शिविर का आयोजन मंत्रालय के दिशा-निर्देश एवं कल्याण आयुक्त, रांची के निर्देश के अनुपालन में किया गया।

इसका उद्देश्य खदान श्रमिकों एवं उनके आश्रितों तक स्वास्थ्य सुविधाओं और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है.शिविर में स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा संबंधी योजनाओं की जानकारी एक साथ मिलने से श्रमिक परिवारों को काफी लाभ मिला। माइंस प्रबंधन के सहयोग से आयोजित इस पहल को श्रमिक कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
