
नोआमुंडी, 7 सितंबर। झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के मंत्री माननीय श्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर नोआमुंडी कॉलेज में प्राचार्य डॉ. मनोजित विश्वास की अध्यक्षता में शोकसभा आयोजित की गई। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।प्राचार्य डॉ. मनोजित विश्वास ने कहा कि झारखंड राज्य के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के मंत्री श्री सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन अत्यंत दुखद एवं अपूरणीय क्षति है। वे राज्य के कई महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्यरत रहे। उनके निधन से राज्य ने एक कर्मठ जनप्रतिनिधि, कुशल प्रशासक एवं समर्पित जनसेवक को खो दिया है। उन्होंने कहा कि श्री सोनू का योगदान लंबे समय तक स्मरण किया जाएगा।प्राचार्य ने शोक-संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने भी श्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की।
