
कांड्रा। श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कांड्रा रावण दहन कमिटी की बैठक रविवार को कांड्रा सेवा सदन में अध्यक्ष लालबाबू महतो की अध्यक्षता में हुई। बैठक में समिति के सदस्यों एवं बड़ी संख्या में कांड्रावासी शामिल हुए। ग्रामीणों के विशेष अनुरोध पर सर्वसम्मति से एक बार फिर लालबाबू महतो को रावण दहन कमिटी का अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष चुने जाने पर ग्रामीणों एवं समिति सदस्यों में खुशी का माहौल देखा गया। बैठक में सर्वसम्मति से इस वर्ष भी पूर्व की भांति भव्य रावण दहन समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया। समिति का गठन करते हुए अध्यक्ष लालबाबू महतो, उपाध्यक्ष राम महतो, सचिव दिलीप दे एवं राजकिशोर महतो,बीरु घटवारी सह-सचिव दशरथ रजक, बम्बल दास एवं राहुल रजक तथा कोषाध्यक्ष सूरज रजक, बादल गोराई, विक्की रजक, रवि महतो को बनाया गया। वही महासचिव लवकुश प्रसाद, राहुल महतो, दीपक घटवारी को बनाया गया है,

अध्यक्ष लालबाबू महतो ने बताया कि इस वर्ष एसकेजी मैदान में 75 फीट ऊंचे भव्य रावण के पुतले का निर्माण कराया जाएगा। रावण दहन के अवसर पर रंगारंग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ आकर्षक आतिशबाजी का भी आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में कांड्रा समेत आसपास के गांवों से हजारों ग्रामीणों के पहुंचने की संभावना है।
लालबाबू महतो के नेतृत्व में रावण दहन कमिटी वर्षों से मनोरंजन के साथ-साथ लोगों की सुरक्षा और व्यवस्था को प्राथमिकता देती रही है। मनमोहक आतिशबाजी और रंगारंग कार्यक्रम हर वर्ष लोगों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र रहे हैं।

आयोजन के दौरान भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन के साथ कमिटी के सदस्य विभिन्न स्थानों पर तैनात रहेंगे। बताया गया कि कई दशकों पहले शुरू हुई कांड्रा की रावण दहन की परंपरा अब भव्य आयोजन का रूप ले चुकी है। ग्रामीणों के अनुरोध पर लालबाबू महतो की दोबारा अध्यक्ष के रूप में वापसी से इस वर्ष के आयोजन को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। बैठक में मुख्य रूप से चन्दन कुमार दे, तपन पोद्दार, मुन्ना मंडल, विशाल यादव, अजय महतो, मनोज प्रसाद, प्रेम रजत, राहुल महतो, आदित्य महतो, अजीत सिंह एवं बड़ी संख्या में सदस्य एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
