

प्रतिनिधि, नोवामुंडी बड़ाजामदा फुटबॉल मैदान स्थित वेल्डन फ्यूचर एकेडमी स्कूल में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया.इस अवसर पर बच्चों के लिए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

नर्सरी से यूकेजी तक के बच्चों के लिए विशेष राधा-कृष्ण वेशभूषा एवं रूप सज्जा कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहा.नन्हे बच्चे राधा-कृष्ण के मनमोहक रूप में बेहद सुंदर और उत्साहित नजर आए.इसके अलावा झांकी सजावट, भजन-कीर्तन, नृत्य, कृष्ण कथा नाटक, दही-हांडी एवं मटकी डेकोरेशन में भी बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.


कार्यक्रम में शामिल सभी बच्चों को पुरस्कृत किया गया.विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य मुकेश कुमार सिन्हा ने कहा कि जन्माष्टमी बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, संस्कारों और आदर्शों से जोड़ने वाला आनंदमयी पर्व है.उन्होंने बच्चों को सत्य, न्याय और कर्तव्य के मार्ग पर चलने का संदेश दिया तथा विद्यालय परिवार की ओर से सभी को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
