
जमशेदपुर, 3 सितंबर 2026। बिरसानगर स्थित प्रगति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर वाटिका खंड के भैया-बहनों के लिए ‘राधा-कृष्ण रूप सज्जा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर नन्हे भैया-बहनों ने राधा-कृष्ण के आकर्षक रूप में सजकर सभी का मन मोह लिया।

बच्चों ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं पर आधारित नृत्य, नाटक एवं मटकी फोड़ सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। उनकी मनमोहक प्रस्तुतियों से विद्यालय परिसर भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण हो उठा।कार्यक्रम में अभिभावकगण उपस्थित रहे और उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कार्यक्रम की सराहना की। अंत में सभी भैया-बहनों को चॉकलेट एवं रंग उपहारस्वरूप प्रदान किए गए तथा जन्माष्टमी की शुभकामनाएँ दी गईं।
