
पश्चिमी सिंहभूम जिले के बड़ाजामदा ओपी क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में चाईबासा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज होने के महज 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद सफीक उर्फ मोहम्मद राजा (27 वर्ष) के रूप में हुई है। वह सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र स्थित एच रोड, मुस्लिम बस्ती का रहने वाला बताया गया है।चाईबासा पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 27 अगस्त 2026 को बड़ाजामदा ओपी क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया था। मामले को लेकर पीड़िता के परिजनों ने 30 अगस्त 2026 को पुलिस को आवेदन दिया। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई शुरू कर दी।मामले में महिला थाना किरीबुरू (कैंप-नोवामुंडी) में कांड संख्या 04/26 दर्ज किया गया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 79, 126(2), 351(2) तथा पॉक्सो एक्ट-2012 की धारा 8/12 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई।एसपी के निर्देश पर गठित हुई विशेष टीमनाबालिग से जुड़े संवेदनशील मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक, चाईबासा के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी किरीबुरू के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। टीम ने आरोपी के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी और उसकी तलाश शुरू की।पुलिस की सक्रियता का परिणाम रहा कि प्राथमिकी दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर ही आरोपी मोहम्मद सफीक उर्फ मोहम्मद राजा को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।अपराध की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपीलचाईबासा पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के अपराध की सूचना मिलने पर बिना देर किए नजदीकी थाना अथवा डायल-112 पर संपर्क करें। पुलिस ने लोगों को भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।नाबालिग से जुड़े मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी से क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता सामने आई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
