

नोवामुंडी प्रखंड के कोटगढ़ पंचायत अंतर्गत ग्राम टोंटोपोसी में मुख्य सड़क से गोप टोला तक जाने वाली लगभग 800 मीटर लंबी ग्रामीण सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है।ग्रामीणों के अनुसार यही एकमात्र मुख्य मार्ग है जिससे होकर वे मुख्य सड़क तक आते-जाते हैं।


सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने से आवागमन में भारी परेशानी हो रही है, खासकर बारिश में।प्रशासन द्वारा मरम्मत नहीं होने पर अंततः ग्रामीणों ने अपने दम पर पहल की और क्रेशर से डस्ट लाकर सड़क के गड्ढों को भरा, ताकि आवागमन सुगम हो सके।
