
राष्ट्रीय खेल दिवस पर विद्यार्थियों ने दौड़, फुटबॉल, खो-खो व साइकिल रेस में दिखाया दमखमनोवामुंडी। पश्चिमी सिंहभूम जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्र स्थित उच्च विद्यालय कोटगढ़ में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का उत्साहपूर्ण समापन हुआ। प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विभिन्न खेल स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं के दौरान विद्यालय परिसर में खेल भावना और उत्साह का माहौल बना रहा।विद्यालय के विद्यार्थियों को महात्मा गांधी हाउस, बिरसा मुंडा हाउस, डॉ. राजेंद्र प्रसाद हाउस तथा पंडित जवाहरलाल नेहरू हाउस में विभाजित कर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

इसमें 200 मीटर एवं 400 मीटर दौड़, ऊंची कूद, खो-खो, फुटबॉल, बैडमिंटन और साइकिल रेस सहित कई स्पर्धाएं शामिल रहीं। विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों के लिए भी मनोरंजक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।साइकिल रेस में विद्यार्थियों ने मारी बाजीसाइकिल रेस बालक वर्ग 9-10 में उमेश चंद्र बोबोंगा ने प्रथम, रंजन गोप ने द्वितीय तथा कमलेश पूर्ति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग 9-10 में शिवानी तिरिया प्रथम, मिनाक्षी बोबोंगा द्वितीय तथा लवली गोप तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं बालक वर्ग 6-8 में रमेश अंगारिया, यश गोप, बिरला गोप एवं रितेश गोप ने बेहतर प्रदर्शन किया।अन्य साइकिल रेस स्पर्धाओं में बालक वर्ग में उमेश चंद्र बोबोंगा, रंजन गोप एवं शिवा गोप तथा बालिका वर्ग में सुधा गोप, शिवानी तिरिया एवं खुशबू कुजूर ने क्रमशः बेहतर स्थान हासिल किया।प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विजेता एवं उपविजेता प्रतिभागियों को मेडल, पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। समापन अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव निरंजन बोबोंगा तथा अध्यक्ष डेबरा बालमुचू ने विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ-साथ खेल गतिविधियों में भी नियमित रूप से भाग लेने का आह्वान किया।मौके पर प्रबंधन समिति के सदस्य बाणेश्वर नायक, प्रधान शिक्षक हाथीराम मुंडारी, सहायक शिक्षक बबिता कुमार नायक, जयासिनी नायक, मो. यासीन, मो. मुस्तकीम, सरिता पान, शकुंतला नायक, मोती पूर्ति, बेलस हाबिल कुजूर, जानो पूर्ति सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
