
जमशेदपुर। विद्या भारती द्वारा विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, संस्कार, ज्ञान एवं प्रतिभा के विकास तथा उन्हें अपनी गौरवशाली सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ने के उद्देश्य से संस्कृति बोध परियोजना के अंतर्गत विभाग स्तरीय प्रश्नमंच प्रतियोगिता 2026 का आयोजन 22 अगस्त 2026, शनिवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, जगन्नाथपुर में किया गया। प्रतियोगिता में बिरसानगर स्थित प्रगति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के भैया-बहनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।प्रतियोगिता में विद्यालय के भैया-बहनों ने अपनी प्रतिभा, ज्ञान एवं आत्मविश्वास का शानदार परिचय दिया।

उनकी प्रमुख उपलब्धियाँ इस प्रकार रहीं—*आशु भाषण :* पृथिश भादुड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।*संस्कृति बोध परियोजना :**शिशु वर्ग में (भैया जीत गोराई, मोहित कुमार एवं दिव्यांश गिरि ) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।*बाल वर्ग में (भैया राजकुमार महतो, शुभम कुमार मिश्रा एवं उत्तम रविदास ) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।*वैदिक गणित :**शिशु वर्ग में (भैया शायन तिवारी, बहन वंसती महतो एवं सुप्रिया पंडित ) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।*बाल वर्ग में (भैया शिबू गोराई, रमेश कुमार पंडित एवं सूरज मुंडा ) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अभिलाष गिरि जी, सुखदीप दीदी जी एवं आचार्य कुंदन कुमार जी भैया-बहनों के साथ जगन्नाथपुर में उपस्थित रहे तथा उनका उत्साहवर्धन किया।

आज वंदना सभा में प्रधानाचार्य जी ने सभी विजेता एवं प्रतिभागी भैया-बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि भैया-बहनों के परिश्रम, लगन एवं अनुशासन के साथ-साथ आचार्य-दीदी जी के मार्गदर्शन का परिणाम है।विद्यालय परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि ये प्रतिभाशाली भैया-बहन भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय, परिवार एवं समाज का नाम रोशन करेंगे। विद्यालय परिवार की ओर से सभी विजेता एवं प्रतिभागी भैया-बहनों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ।
