्

जमशेदपुर। सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन द्वारा स्वतंत्रता के 80वें वर्षगाँठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में संस्थान के अध्यक्ष श्री सुभाष चन्द्र मुनका एवं उपाध्यक्ष श्री रामनन्दन प्रसाद ने संयुक्त रुप से ध्वजारोहण किया । इस अवसर पर श्री मुनका के अलावे कार्यक्रम को संस्थान के उपाध्यक्ष श्री राम नन्दन प्रसाद, कार्यकारिणी के सर्वश्री ओम प्रकाश अग्रवाल, विद्यासागर लाभ, प्रसन्न वदन मेहता, वंदे शंकर सिंह तथा साहित्य समिति के डा. रागिनी भूषण एवं डा. यमुना तिवारी व्यथित ने संबोधित किया । जबकि डा. रागिनी भूषण, नीलिमा पाण्डेय, डा.वीणा पाण्डेय ‘भारती’, माधवी उपाध्याय, उपासना सिन्हा, शकुन्तला शर्मा एवं रीना सिन्हा सलोनी द्वारा देशभक्ति गीत प्रस्तुत किये गये । कार्यक्रम का संचालन संस्थान के मानद महासचिव डा. प्रसेनजित तिवारी तथा धन्यवाद ज्ञापन साहित्य समिति के सचिव डा. अजय कुमार ओझा द्वारा किया गया । इस अवसर पर कार्यकारिणी तथा साहित्य समिति के उपस्थित सदस्यों , साहित्यकारों में सर्वश्री अशोक पाठक स्नेही, वसंत जमशेदपुरी, मनीष सिंह वंदन, डा. अरुण सज्जन, क्षमाश्री दूबे, बलबिन्दर सिंह, सुजय कुमार, विन्ध्यवासिनी तिवारी, हरभजन सिंह रहबर, सुनीता बेदी, आलोक मंजरी, ममता कर्ण,वीणा कुमारी नंदिनी, आरती श्रीवास्तव, शकुन्तला शर्मा एवं वंदना केशव भारती के अलावे संस्थान के सारे कर्मचारियों की उपस्थिति रही ।
