
आज भारत अपना 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस मना रहा है इसी कड़ी में कांड्रा स्थित गुरुकुल वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में भी धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया कार्यक्रम की शुरुआत प्रभात फेरी से की गई जिसमें वर्ग प्रथम से दशम तक के बच्चे शामिल थे



सबसे आगे स्कूल का बैनर उसके पीछे स्कूल बैंड और उसके बाद पंक्तिबद्ध विद्यार्थी ,विद्यार्थी भारत माता की जय, वंदे मातरम, जय जवान जय किसान ,के नारे लगाते हुए हाथ में तिरंगा लेकर उत्साह के साथ प्रभात फेरी में निकले और कांड्रा कॉलोनी होते हुए बाजार के रास्ते पुनः विद्यालय पहुंचे उसके बाद शुरू हुआ विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस का रंगारंग कार्यक्रम विद्यालय के मुख्य अतिथि सह संस्थापक गोकुल कुमार बर्मन ने सर्वप्रथम सभी हाउस का निरीक्षण किया



उसके बाद बैंड के धुन पर विद्यार्थियों ने आकर्षक परेड की प्रस्तुति दी बच्चों के द्वारा देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया उन गीतों ने उपस्थित अभिभावकों का मन मोह लिया मुख्य अतिथि गोकुल बर्मन ने कहा कि हमें स्वतंत्रता आसानी से नहीं मिली है अनेक लोग शहीद हुए उनकी कुर्बानियों के बदौलत यह आजादी हमें मिली, हम खुश नसीब हैं कि हमारा जन्म स्वतंत्र भारत में हुआ हमें अपने वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति हमेशा कृतज्ञता और आदर का भाव रखना चाहिए साथ ही यह भी कहा कि हम जिस किसी क्षेत्र में भी हैं



वहां ईमानदारी के साथ अपना काम करें वही हमारी सच्ची देशभक्ति एवं देश सेवा होगी कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मिथिलेश कुमार यादव सपत्निक उपस्थित रहे धन्यवाद ज्ञापन दिवाकर मिश्रा ने दिया वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती सतपाल कौर, शिक्षक प्रदीप कुमार, प्रवीण कुमार ,विक्की , नमिता पूर्णिमा ,एलवीना,ममता, रूमा, ब्यूटी ,सोनी ,ज्योति, कमलजीत ,नेहा , रजनी सुनीता की अहम भूमिका रही
