
जगन्नाथपुर। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिमी सिंहभूम श्री मोहम्मद शाकिर के निर्देश एवं सचिव श्री रवि चौधरी के नेतृत्व में चलाए जा रहे 90 दिवसीय सघन जागरूकता एवं आउटरीच अभियान के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकार एवं आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मदरसा फैज़-ए-आम, रहीमाबाद (जगन्नाथपुर) में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों का रक्तचाप (बीपी) एवं शुगर की जांच की गई तथा आवश्यकतानुसार होम्योपैथिक एवं आयुर्वेदिक दवाइयों का वितरण किया गया।

उपस्थित लोगों को यमित योग करने, संतुलित आहार अपनाने एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी गई। साथ ही डायन प्रथा, बाल विवाह की रोकथाम तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के माध्यम से उपलब्ध निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी देकर जागरूक किया गया।कार्यक्रम में आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ. निशा, योग प्रशिक्षक संजू लागुरी एवं पीएलवी उमर सादिक उपस्थित रहे।
