

शनिवार को संध्या बेला में श्रावणी मेला विद्यालय परिसर में धूमधाम से मनाया गया श्रावणी मेला का कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा पालित गुरु मां, विद्यालय प्रबंध समिति की सह सचिव श्रीमती पूनम देवी एवं विद्यालय की कुछ माताओं द्वारा नित वन्दनीय मां शारदे, चराचर जगत व्याप्त ॐ एवं भारत माता के छायाचित्रों के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया।माताओं के भीतर छिपी प्रतिभाओं को उजागर करने हेतु यह कार्यक्रम विद्यालय में रखा गया था।


कार्यक्रम में माताओं के स्वागत हेतु विद्यालय के भैया बहनों द्वारा एक स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया इसके पश्चात् माताओं के मनोरंजन के लिए एक लोक नृत्य प्रस्तुत किया गया।माताओं ने कई प्रतियोगिताओं में भाग लेकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया।माताओं के लिए मेहंदी प्रतियोगिता, जूड़ा बनाने की प्रतियोगिता, रैंप वॉक प्रतियोगिता एवं गायन प्रतियोगिता रखी गई थी।

मेंहदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रीना बेहरा, द्वितीय स्थान रीता जोशी, तृतीय स्थान रेनू देवी को प्राप्त हुआ।जूड़ा बनाने की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान लक्ष्मी पान, द्वितीय स्थान शीला अग्रवाल, तृतीय स्थान पूजा देवी को प्राप्त हुआ।रैंप वॉक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अमृता मिश्रा, द्वितीय स्थान संगीता मुण्डा, तृतीय स्थान सोनी कुमारी को प्राप्त हुआ।

गायन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान द्रोपदी पात्रो, द्वितीय स्थान स्वीटी कुमारी, तृतीय स्थान यमुना बरदर को प्राप्त हुआ शेष सभी माताओं को प्रतिभागिता पुरस्कार दिया गया।गुरु मां ने अपने मार्गदर्शन में माताओं से कहा कि विद्यालय में ऐसा कार्यक्रम माताओं के प्रतिभाओं को निखारता है साथ ही उनमें आत्मविश्वास भी जगाता है। माताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अपने से बड़ों का आदर करें और प्रणाम करें।अपने बच्चों के साथ अधिक से अधिक समय बिताएं। अपने आंचल से बांध कर रखें।

कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन गायत्री सुलंकी दीदीजी द्वारा दिया गया। कार्यक्रम का समापन बहन रुपाली दास ने शांति मंत्र के साथ किया।कार्यक्रम का संचालन बैजन्ती पान दीदीजी द्वारा किया गया।संपूर्ण कार्यक्रम गुरु मां के संरक्षण में संपन्न हुआ।कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी दीदीजी, सदन के भैया बहन, सभी गायन एवं नृत्य के भैया बहन तथा सभी सेविका दीदी की रहीं।
