
नोवामुंडी।उच्च विद्यालय कोटगढ़ में शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जागरूकता एवं पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में 20 फलदार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।इस अवसर पर टीएसएफ के कंप्यूटर शिक्षक तारणी पान एवं वर्तिका कुमारी ने

विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई तथा प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। प्रधान शिक्षक हाथीराम मुंडा ने विद्यार्थियों को केंद्र सरकार के “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है।कार्यक्रम में पूर्व सचिव बाणेश्वर नायक, पारसमणि बेहरा, बविता नायक, सरिता पान, मोती पुरती, संदीप गोप एवं बेलस हाविल कुजूर सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे। सभी ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और हरित एवं स्वच्छ वातावरण बनाने का संदेश दिया।
