
आनंद मार्ग के वरिष्ठ आनंदमार्गी 85 वर्षीय गौर मोहन गुहा का निधन
जमशेदपुर :
आनंद मार्ग प्रचारक संघ के वरिष्ठ आनंदमार्गी 85 वर्षीय गौर मोहन गुहा का निधन
आज हृदय गति रुक जाने के कारण हो गया । न्यू सीताराम डेरा के रहने वाले गौर मोहन गुहा आनंद मार्ग के दर्शन से प्रभावित होकर 1962 में आनंद मार्ग अध्यात्मिक साधना की दीक्षा गृही आचार्य आचार्य आशीष जी से हुई । गौर दादा का परिवार आनंद मार्ग के स्थापना काल के बाद से ही आनंद मार्ग धर्म को अपनाए हुए हैं इनके परिवार का आनंद मार्ग समाज में बहुत बड़ा योगदान है आज दाह संस्कार स्वर्णरेखा बर्निंग घाट में आनंद मार्ग की पद्धति से संपन्न किया गया । आनंद मार्ग की पद्धति के अनुसार प्रभात संगीत प्रस्तुत किए गए,जिसके बोल थे “धर्म आमारई साथी धर्म आमराई प्राण, परम पुरुष के मानी आमी ए ताहाराई दान|| जीवनेर प्रथम प्रभाते से छीलो आमाराई साधे” उसके बाद आनंद मार्ग की पद्धति के अनुसार शोकाकुल स्वर में बाबा नाम केवलम कीर्तन का किया मिलित ईश्वर प्राणिधान के बाद स्वर्गीय गौर मोहन गुहा का शव दाह संस्कार कर दिया गया
