
मानगो मेयर चुनाव में अपनी अहम भूमिका निभाने वाले सभी समर्पित कार्यकर्ताओं, जिन्हें हर वार्ड की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, उनकी अथक मेहनत, लगन और संगठनात्मक ताकत का परिणाम ऐतिहासिक एवं प्रचंड जीत के रूप में सामने आया।
इस गौरवपूर्ण विजय के पश्चात मेयर श्रीमती सुधा गुप्ता जी एवं पूर्व मंत्री श्री बन्ना गुप्ता जी ने सभी कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की। इस बैठक में चुनावी रणनीति, संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा भविष्य की योजनाओं पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया।

इसी क्रम में नव निर्वाचित कांग्रेस के कार्यकारी जिला अध्यक्ष बनने पर श्री अवधेश सिंह जी को पूर्व मंत्री श्री बन्ना गुप्ता जी द्वारा कार्यकर्ताओं के बीच सम्मानित किया गया। इस सम्मान ने न केवल कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया, बल्कि संगठन के प्रति उनके समर्पण और विश्वास को भी और अधिक सुदृढ़ किया। इस समीक्षा बैठक में मेयर सुधा गुप्ता,पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता,मयंक गुप्ता,कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ,सामंतों कुमार,बृजेन्द्र तिवारी,मनोज झा,बबुआ झा,प्रभात ठाकुर,अपर्णा गुहा,रंजीत झा,दीपक यादव,आशुतोष सिंह,अशोक सिंह क्रांतिकारी एवं अन्य प्रमुख कार्यकर्तागण उपस्थित थे।
