
नोवामुंडी | प्रतिनिधि नोवामुंडी के हरिजन टोला और आजाद बस्ती में चैत माह की अंतिम मंगलवारी पर आदि शक्ति मां मंगला की पूजा पूरे विधि-विधान और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई। भक्ति और परंपरा के इस अनूठे संगम में बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की

।
परंपरागत अनुष्ठान और कलश यात्रा पूजा की शुरुआत तालाब में विधिवत घट स्थापना के साथ हुई। पुजारी जगदीश करुवा, गुरु करुवा, चरण करुवा एवं ठुंगुरु करुवा के सानिध्य में कलश में पवित्र जल भरकर और मां की प्रतिमा के साथ गाजे-बाजे के साथ भव्य जुलूस निकाला गया। यह जुलूस बस्ती के विभिन्न मार्गों से होते हुए पूजा स्थल तक पहुँचा, जहाँ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां मंगला की आराधना की गई।
भक्तिमय रहा माहौल मां को भोग के रूप में मौसमी फल, नारियल, धान की खोई और केंदु फूल अर्पित किए गए। पूजा स्थल दिनभर ‘मां मंगला’ के जयकारों से गुंजायमान रहा। इस अवसर पर व्रत रखने वाली महिलाओं ने कठिन उपवास रखा और पूजा संपन्न होने के बाद ही जल ग्रहण कर अपना व्रत खोला।
इनकी रही गरिमामय उपस्थिति धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में मुख्य रूप से:
- मालती करुवा, चांदनी करुवा, मोली करुवा, दीपा करुवा।
- झुमकी करुवा, आरती करुवा, आलो करुवा, पूजा करुवा।
- निकिता करुवा, कुंती देवी, जय गुरुम और मुना लोहार सहित सैकड़ों भक्त उपस्थित थे।
