
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 8 अप्रैल 2026 दिन बुधवार को रेडक्रॉस सोसाइटी साकची के सभागार में पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूमि द्वारा देश के महान स्वतंत्रता सेनानी मंगल पांडेय एवं चितरंजन मुखर्जी की याद में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय आर्मी यूनिट के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल निखिल शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में एशिया के उपाध्यक्ष सुधीर सिंह अमलेश झा समाजसेवी पूर्वी घोष शिव शंकर सिंह रेड क्रॉस सोसाइटी के मानद सचिव विजय सिंह लांयस क्लब से सुदीप्तो मुखर्जी उपस्थित थे। सम्मानित अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन एवं भारत माता के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए देश के वीर शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व सैनिक सेवा परिषद के जिला महामंत्री सुशील कुमार सिंह ने किया संगठन के पदाधिकारी ने सभी अतिथियों को साल एवं बुके देकर सम्मानित किया। सुबह 9:00 बजे से ही रक्तदान शुरू हुआ और संध्या 4:00 बजे तक रक्तदाताओं की लाइन लगी रही। जमशेदपुर रक्तदान करने में पूरे देश में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। आज के कैंप में जहां कुछ लोगों ने पहली बार रक्तदान शुरू किया। वहीं टेल्कोकर्मी सुखविंदर सिंह ने 110 वां रक्तदान किया। सभी अतिथियों ने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया। पहले रक्तदाता पूर्व वायु सैनिक राजकुमार कसेरा एवं अंतिम रक्तदाता सार्जेंट अजय कुमार सिंह बने।

शिविर को सफल बनाने में रेडक्रास के डी के घोष प्रभुनाथ सिंह एवं पूर्व सैनिक रमेश कुमार सिंह बरमेश्वर पांडे शत्रुघ्न प्रसाद साह रमेश शर्मा राजीव रंजन डॉक्टर कमल शुक्ला हरेंदु शर्मा कौशल किशोर चौबे राजीव रंजन दिनेश सिंह विद्यानंद गिरी महेश चंद्र प्रसाद शेख अनवर जावेद खान नौशाद आलम अरजीत दास रामजी सिंह राजीव सतनाम सिंह भीम सिंह उपेंद्र प्रसाद सिंह एवं बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक एवं परिवार शामिल हुए। इस तरह के कार्यक्रम पूरे वर्ष होते रहना चाहिए जिससे समाज में कोई रक्त की कमी महसूस न करें।
