
कांड्रा गम्हरिया मुख्यमार्ग स्थित रामचंद्रपुर पेट्रोल पंप के समीप एक चलती ऑटो डिवाइडर से टकराकर पलट गई, जिसमें दो छोटे बच्चे,

दो महिलाएं और एक पुरुष जख्मी हो गए। ऑटो गम्हरिया से तिरुल डीह जा रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही गम्हरिया थाना की टीम मौके पर पहुंची और जख्मियों को स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया।

बताया जा रहा है कि ऑटो ड्राइवर मोबाइल देख रहा था, जिससे यह हादसा हुआ। गनिमत रही की पीछे से कोई भारी वाहन नहीं आ रहा था वरना बड़ी घटना घट सकती थी
