
जमशेदपुर:आनंद मार्ग प्रचारक संघ का दो दिवसीय द्वितीय संभागीय सेमिनार गदरा आनंद मार्ग जागृति में आयोजित किया गया है। इस सेमिनार के ट्रेनर है आचार्य सिद्धविद्यानंद अवधूत। कल 28 फरवरी को सुबह 10 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। सेमिनार का विषय है: 1.“ प्रगति और पंचवेदनाएँ ” 2. “तंत्र साधना एवं समाज के ऊपर उसका प्रभाव “एवं 3.”सधना” विषय पर होगा सेमिनार प्रत्येक दिन दो पारी में होगा क्लास सुबह 10:00 बजे से 1 बजे तक एवं शाम 3 बजे से 5:00 बजे तक।
