
टाटानगर रेल सिविल डिफेंस द्वारा सीनी जोनल रेलवे प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षु स्टेशन मैनेजर, ट्रेन मैनेजर, क्रु कंट्रोलर, टीसी, टीएनसी, टॉवर वैगन चालक को आपदा कार्य प्रशिक्षण दिया ।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का सुआरंभ उप प्राचार्य द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई । सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर राष्ट्रपति सम्मानित सदस्य संतोष कुमार ने आरंभ मे चक्रधरपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा अधिकारी और संस्थान के प्रार्चाय का अभार व्यक्त करते हुए कहा कि डिविजन द्वारा सुरक्षा संरक्षा कार्यो के विभिन्न आधुनिकतम उपकरण,संयत्र उपलब्ध कराई गई है । कुशल प्रशिक्षण से ही कौशलतापूर्ण सफलीभूत होगी

बताते हुए आग क्या है, आग लगने के सहायक तत्वो, बुझाने की विधियो के साथ फायर संयंत्र प्रयोग में सावधानियां, रखरवाव,की विस्तृत प्रशिक्षण पीपीटी के माध्यम से दिया । दुसरे पहर डेमोस्ट्रेटर शंकर कुमार प्रशाद द्वारा मांक ड्रील कर फायर संयंत्र चलाने को प्रशिक्षत किया गया । प्रशिक्षण कार्यक्रम में संस्थान के उप प्राचार्य. एच कर संस्थान के चिफ अनुदेशक संतोष कुमार के साथ विशाखापट्नम, सम्बलपुर,विलाशपुर राउरकेला राँची के स्टेशन मनेजर, गार्ड, टीसी से कुल अस्सी प्रशिक्षु रेलकर्मी उपस्थित रहे । मालूम हो,टाटानगर रेल सिविल डिफेंस को चक्रधरपुर वरिष्ठ मंडल सुरक्षा अधिकारी द्वारा सुरक्षित ट्रेन परिचालन, सुरक्षा संबंधी उपायो का समन्वय बनाते हुए मजबुती प्रदान करने के साथ दुर्घटना होने पर प्रविणता पूर्ण आपदा राहत कार्य प्रशिक्षण की जिम्मेदारी दी गई है । सिविल डिफेंस टीम आपदा कार्यो की प्रशिक्षण देकर आपदा प्रबंधन कार्य मजबुत करेगी ।
