
जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत हितकु पंचायत के केडो गांव के आदिवासी आदिम भूमिज समाज समिति केडो को हादी बोंगा सरहुल के पूर्व दिन को “दिशोम गुरु जी के सपने फाउंडेशन” के द्वारा फाउंडेशन मुख्य संरक्षक सह झामुमो नेता महाबीर मुर्मू ने भूमिज समाज के समस्त गांव के भुमिज परिवार के महिलाओं को पारंपरिक साड़ी प्रदान किया । इससे महिलाओं में काफी खुशी देखने को मिला और महाबीर मुर्मू को महिलाओं ने धन्यवाद दिया । मौके पर महाबीर मुर्मू ने कहा आदिवासी पारंपरिक साड़ी सुंदरता का प्रतीक है और इसे हम इसे आमतौर पर धार्मिक समारोहों, त्योहारों और शादियों में पहनते है । इसे हम कई वर्षों से पहनते हुए आ रहे । इसे हम आज भी अपने संस्कृति परंपरा को बचा कर रहे है । समाज के युवा पीढ़ी को भी अपने भाषा, संस्कृति, को बचाने के लिए आगे आना होगा भाषा संस्कृति ही हम आदिवासियों की पहचान है । आदिवासी समाज में शिक्षा की कमी है कैसे हमारे समाज शिक्षा के ओर आगे बढ़ेंगे इसमें भी समाज को चिंतन मंथन करनी होगी कैसे हमारे बच्चे आगे बढ़ेंगे अच्छे पद पर आसीन होंगे इसमें हमें सोचने की आवश्यकता है । शिक्षा से ही परिवार के साथ साथ गांव समाज आगे बढ़ेंगे। मौके पर मुखिया पलटन मुर्मू, बीरू भूमिज, सुनाराम टुडू, दुर्गा प्रसाद हांसदा, मनोज तांती, देवेन भुमिज, मनोज शर्मा,राजकिशोर भूमिज, अनिता भूमिज, सरकार भूमिज, जोबा भुमिज, फिलमुनी भूमिज एवं काफी संख्या में महिलाएं, पुरूष उपस्थित थे।
