
जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी का जिला उपाध्यक्ष अंसार खान के आवासीय कार्यालय में वोट पर्ची तैयार कर के वार्ड नंबर 19 में डोर टू डोर पर्ची बांटने का काम किया गया। इसके साथ-साथ सुधा गुप्ता को 11वां नंबर गुलाबी पर्ची कारपेट के निशान पर वोट देने के लिए लोगों को समझाया गया। अंसार खान ने घर-घर में जाकर लोगों से अपील किया है 23 तारीख़ को रमजान उल मुबारक का महीना होने के कारण सभी लोग सुबह-सुबह वोट देने के लिए अपने घरों से निकले। कोई भी शख्स बिना वोट दिए बिना रहना नहीं चाहिए। पर्ची तैयार करने एवं बांटने में मोहम्मद कैफ, मोहम्मद यूसुफ, इफ्फत जहां, मोहम्मद आरजू खान, मोहम्मद आदिल खान, जिला कांग्रेस के सोशल मीडिया चेयरमैन राजकुमार वर्मा, कांग्रेस पार्टी के जिला सचिव रविंद्र मौर्य शामिल हुए।
