
जमशेदपुर. एमजीएम अस्पताल स्थित ब्लड बैंक की ओर से गुरुवार को नियमित रूप से रक्तदान शिविर लगाने वाली 60 संस्थाओं को r सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एमजीएम मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. संजय कुमार व विशिष्ट अतिथि उपाधीक्षक डॉ. नकुल प्रसाद चौधरी ने इन संस्थाओं के सामाजिक योगदान की सराहना की और उन्हें प्रशस्ति पत्र सौंपे. डॉ. संजय कुमार ने रक्तदान को महादान बताते कहा कि इन संगठनों की सक्रियता से ही जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो पा रहा है.
