
कांड्रा, सरायकेला-खरसावां। गांव की सुख-समृद्धि और शांति के लिए सबसे पहले होती है घोड़ा बाबा की पूजा। 15 जनवरी को कांड्रा के भट्टी गली के समीप ग्राम देवता स्थित घोड़ा बाबा पूजा का आयोजन किया गया है।समाजसेवी रोशन प्रसाद साव ने बताया कि घोड़ा बाबा की पूजा अर्चना सुबह 8 बजे से की जाएगी,

वहीं भक्तों के बीच खीर का वितरण सुबह 10:00 बजे से किया जाएगा उन्होंने बताया कि घोड़ा बाबा की पूजा गांव के लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। यह पूजा गांव की सुख-समृद्धि और शांति के लिए की जाती है।

रोशन प्रसाद साव के सहयोग से ग्राम देवता की साफ सफाई की गई है और ग्राम देवता मंदिर के समीप स्थापित किए हुए घोड़ों को रंग से सजाया गया है। सजावट के बाद मंदिर की पेंटिंग भी कराई गई है। मौके पर मुख्यरूप से समाजसेवी रोशन प्रसाद साव, रति लाल मंडल, सुभाष कालिंदी, भोजोहरी लोहार, गोरी रजक, गुड्डू दे, उत्तम मंडल, विक्रम आचार्य,पूजा की तैयारी में जुटे हुए हैं।
