
सरायकेला | खरसावां जिला अंतर्गत कांड्रा थाना के नए प्रभारी विनोद कुमार मुर्मू बनाए गए हैं . पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा कार्यालय आदेश पत्र निर्गत करते हुए इंस्पेक्टर विनोद कुमार मुर्मू को प्रभारी के रूप में कांड्रा थाना में प्रतिनियुक्त किया गया है. वही बुधवार दोपहर विनोद कुमार मुर्मू ने अपना पदभार ग्रहण किया. पदभार संभालने के साथ ही कांड्रा थाना प्रभारी विनोद कुमार मुर्मू ने कहा कि पब्लिक और प्रेस के साथ बेहतर तालमेल बनाते हुए अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाना, शांति व्यवस्था को कायम करना, सारे इलाके की जनता को अमन-चैन उपलब्ध कराना सबसे पहली प्राथमिकता होगी . हर प्रकार के अपराधियों और घटना पर विशेष नजर रखते हुए पूरी तरह दूरदर्शिता के साथ कानून कायम रहे.
