
कांड्रा मोड़ टोल प्लाजा के समीप महिला सफाई कर्मी अपनी समस्याओं को लेकर आज कांड्रा पुराना ऑफिस के समीप बीजेपी कार्यालय में भाजपा नेता बाप्पा पात्रा से मिली .
महिला सफाई कर्मियो ने कहा कि कई सालों से आज कांड्रा टाटा मुख्यमार्ग के सड़को में सफाई के लिए हम लोगो को कुबेर इंटरप्राइजेज के द्वारा लगाया गया है पर आज तक झारखंड सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी, सुरक्षा उपकरणों, पीएफ और इएसआई की सुविधा से हम लोगों को वंचित रखा गया है
यहाँ तक की समय पर पैसा नहीं देने और खाते में कम पैसा देने का भी आरोप लगाया है . महिला सफाई कर्मियो ने कहा कि हमारे पास आईडी भी नहीं है जिससे किसी को पता चल सके कि हम किसके अंतर्गत काम करते हैं.
वहीं कुबेर इंटरप्राइजेज के एक कर्मचारी से बात करने पर उन्होंने बताया कि जल्द से जल्द उनकी समस्याओं को दूर किया जाएगा. उन्होंने बताया कि इन लोगों से आईडी कार्ड बनवाने के लिए ब्लड ग्रुप की मांग की गई थी जो अभी तक नहीं दी गई है इसीलिए अभी तक इन लोगों का आईडी कार्ड नहीं बन पाया है. वही भाजपा नेता बप्पा पात्रा ने उनकी समस्याओ को देखते हुए कहा की अगर उनकी जायज मांगे पूरी नहीं की गयी तो इनकी समस्याओं को भाजपा नेता सह पूर्व मुख्यमन्त्री चम्पई सोरेन को भी इन समस्याओ से अवगत कराएँगे.वही विरोध करने वालो में मुख्यरूप से आरती लोहार,सीता देवी,कल्याणी महतो,कुंतीसरदार,बुधनी देवी,रासमणि कालिंदी,बिमला लोहार,सोनका देवी,भारती मंडल,मंजू देवी,मोगक्ली मार्डी,फूलो देवी,रूपा कमकार उपस्थित थी
