जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चाईबासा के आदेशानुसार, प्रातः 8:00 बजे प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। यह प्रभात फेरी गवर्नमेंट रसेल स्कूल +2 से शुरू होकर जगन्नाथपुर मार्केट होते हुए डिग्री कॉलेज जगन्नाथपुर से वापस रसेल हाई स्कूल +2 तक संपन्न हुई ।

इस प्रभात फेरी में 200 + छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल के वरीय शिक्षक अरविंद कुमार तिवारी, शिक्षक रघुनाथ गगराई, अनीता जोजो, और बिनीता देवगम ने अपनी उपस्थिति और सहयोग से इसे सफल बनाया।कार्यक्रम का आयोजन PLV उमर सादिक, मदन किशोर निषाद, अनीता साहनी, और प्रमिला पात्रो के नेतृत्व में किया गया। प्रभात फेरी के दौरान विधिक सेवा से जुड़े जागरूकता नारे लगाकर लोगों को विधिक सेवा के बारे में जागरूक कराया गया और कानून को अपनाने की जानकारी दी गयी । सभी का सहयोग और सहभागिता सराहनीय रही।

