
जमशेदपुर। शिक्षा संकाय, करीम सिटी कॉलेज ने 06 दिसंबर,2024 को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आरंभ स्वागत गीत के साथ हुआ ।स्वागत भाषण संकाय की विभागाध्यक्ष डॉ सुचेता भुइयां ने दिया । इस कार्यक्रम का उद्देश्य भावी शिक्षकों को शिक्षा के प्रति जागरूक बनाना और मौलाना अबुल कलाम आजाद के जीवन से विद्यार्थियो को अभिप्रेरित करना था

।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि करीम सिटी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ मोहम्मद रियाज और विशिष्ट अथिति के रूप में टाटा स्टील के स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट के डॉ हसन इमाम मलिक उपस्थित रहे।सेमेस्टर 2 के छात्रों छात्राओं द्वारा मौलाना अबुल कलाम आजाद पर रिले स्पीच दिया गया।अनिकेत, बिमल और सेमेस्टर 2 के विद्यार्थियों द्वारा नाटक के मंचन द्वारा शिक्षा के महत्व को दर्शाया गया। अंजना और अन्य छात्राओं ने समूह नृत्य से सबका मन मोह लिया। प्रो नुसरत बेग़म के निर्देशन में धन्यवाद ज्ञापन दिया गया । उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भागीदारी और समर्थन के लिए शिक्षकों, कर्मचारियों, मीडिया और छात्रों का आभार व्यक्त किया।
